नस पर नस चढ़ जाने पर क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:12

पैर में नस पर नस चढ़ जाए, तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

How to Get Rid of Muscle Spasms in Legs: पैर में नस चढ़ना दर्दनाक हो सकता है। जानें,  पैर की नस चढ़ जाए तो क्या करें?

Pair me Nas Chad Jaye to Kya Kare: नस पर नस चढ़ने के दर्द का अहसास हर व्यक्ति को अपने जीवन में कभी-न-कभी जरूर करना पड़ता है। यह एक सामान्य समस्या होती है, जो काफी दर्दनाक हो सकती है। वैसे तो शरीर के किसी भी हिस्से में नस चढ़ सकती है, लेकिन पैरों में सबसे अधिक नस चढ़ने की समस्या देखने को मिलती है। यह काम करते समय, उठते-बैठते या फिर करवट लेते समय चढ़ सकती है। नस चढ़ने पर व्यक्ति को तेज दर्द हो सकता है, ऐसे में अकसर लोग तुरंत पेन किलर ले लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ कुछ उपायों की मदद से भी नस चढ़ने की समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए, पैर की नस चढ़ जाए तो क्या करें (How to Get Rid of Muscle Spasms in Legs), इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. स्ट्रेचिंग करें
अगर आपको पैर पर नस चढ़ जाती है, तो पैर को तुरंत स्ट्रेच करें। इसके लिए आप अपने हाथों से पैरों को स्ट्रेच कर सकते हैं। या फिर पैर को झटक भी सकते हैं। अगर आपको अकसर ही नस पर नस चढ़ जाती है, तो आपको रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। रेगुलर एक्सरसाइज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और नस पर नस चढ़ने की समस्या से भी राहत मिलती है। 

2. वॉक करें
पैर की नस चढ़ने पर वॉक करना काफी मुश्किल हो सकता है। लेकिन इससे राहत पाने के लिए आपके लिए वॉक करना फायदेमंद हो सकता है। नस चढ़ने पर कुछ कदम चलने से आपकी चढ़ी हुई नस उतर सकती है। इसके लिए आप खड़े हो जाएं और थोड़ा सा वॉक करें। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।

3. मसाज करें
पैर में नस चढ़ने पर आप प्रभावित स्थान की मसाज भी कर सकते हैं। इसके लिए आप सरसों या तिल का तेल लें। इस हल्का गर्म करें और फिर प्रभावित स्थान की हल्के हाथों से मालिश करें। 1-2 मिनट पैरों की मालिश करने से आपको दर्द से आराम मिल सकता है। आप चाहें तो रोलर की मदद से भी पैरों की मालिश कर सकते हैं।

4. बर्फ लगाएं
बर्फ लगाने से भी नस पर नस चढ़ने की समस्या से राहत मिल सकती है। अगर आपके पैर पर अचानक से नस चढ़ जाती है, तो बर्फ का एक टुकड़ा लें। इसे एक कपड़े पर बांध लें और फिर प्रभावित स्थान पर लगाएं। प्रभावित स्थान पर बर्फ लगाने से आपको दर्द से आराम मिल सकता है। 

5. गर्म सिकाई करें
पैर की नस पर नस चढ़ जाए, तो आप गर्म पानी का सेक भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप हीटिंग पैड को प्रभावित स्थान पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रख दें। 1-2 मिनट में ही आपको दर्द से आराम मिल जाएगा। आप चाहें तो गर्म पानी से नहा भी सकते हैं। 

Pair me Nas Chad Jaye to Kya Kare: अगर आपको भी अपने जीवन में कभी नस चढ़ने का दर्द महसूस होता है, तो आप ऊपर बताए गए उपायों को आजमा सकते हैं। लेकिन अगर आपको बार-बार नस चढ़ने की समस्या होती है, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर से कंसल्ट करने की जरूरत होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info